IND vs SL Semi-Final : जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से करारी मात दी है। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने गोल्ड मेडल मैच में जगह पक्की कर ली हैं। जहां वर्ल्ड और एशियन चैंपियन टीम की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होगी, जबकि ब्रॉन्ज मेडल के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका मुकाबला करेंगे।
पढ़ें :- नीरू ढांडा-कायनन चेनाई की जोड़ी ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड मेडल
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम का पूरी तरह दबदबा रहा। श्रीलंकाई टीम इस भारतीय टीम के सामने कहीं नहीं टिक पाई। मुश्किल पिच पर, जहां गेंद काफी अजीब तरह से हरकत कर रही थी, उस पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें ईशान किशन की 80 रनों की धमाकेदार पारी का सबसे बड़ा योगदान रहा।
दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज़ों ने भी कमाल कर दिया। बुमराह ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाई। श्रीलंका ने आक्रामक शॉट खेलकर जीत हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वे भारतीय स्पिनरों को विकेट ही दे बैठे। अक्षर और अभिषेक को दो-दो विकेट मिले, जबकि वाशी को एक विकेट मिला। श्रीलंकाई पारी 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रनों पर सिमट गई।
अब भारत गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगा, जबकि श्रीलंका ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए बांग्लादेश से खेलेगा।