IND-W vs IRE-W 1st ODI: इंडिया विमेंस और आयरलैंड विमेंस क्रिकेट टीमों के बीच आज यानी 10 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 338 रनों का स्कोर खड़ा किया है। इस पारी में कप्तान गैबी लुईस और लिआ पॉल का अर्धशतक शामिल रहा। वहीं, भारत को जीत के लिए दूसरी पारी में 339 रन बनाने हैं।
पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद आयरलैंड ने गैबी लुईस के 92 रन और लिआ पॉल के 59 रन के बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन का स्कोर खड़ा किया है। इंडिया विमेंस के लिए प्रिया मिश्रा ने 9 ओवर में 56 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए।
इसके अलावा, तितास साधु, सायली सतघरे और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं, आयरलैंड ने दो विकेट रन आउट के रूप में गंवाए। आयरलैंड के 338 रन के जवाब में स्मृति मंधाना के नेतृत्व वाली इंडिया विमेंस को 50 ओवर में 339 रन बनाने हैं।