India All-Out 2nd Innings : विशाखापत्तनम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। खेल के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी 255 रन के स्कोर पर सिमट गयी है। जिसके बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है।
पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
भारत की दूसरी पारी में शुबमन गिल और अक्षर पटेल अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। गिल ने दूसरी पारी में सर्वाधिक 104 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल 45 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए टॉम हार्टले ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। इसके अलावा रेहान अहमद को तीन और जेम्स एंडरसन को दो विकेट मिले।
दूसरी में भारत के विकेटों का पतन
स्कोर 29-1 (6.4 ओवर) : रोहित शर्मा 13 रन (जेम्स एंडरसन ने किया आउट)
स्कोर 30-2 (8.3 ओवर) : यशस्वी जयसवाल 17 रन (जेम्स एंडरसन ने किया आउट)
पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान
स्कोर 111-3 (27.1 ओवर) : श्रेयस अय्यर 29 रन (टॉम हार्टले ने किया आउट)
स्कोर 122-4 (30.6 ओवर) : रजत पाटीदार 9 रन (रेहान अहमद ने किया आउट)
स्कोर 211-5 (55.6 ओवर) : शुभमन गिल 104 रन (शोएब बशीर ने किया आउट)
स्कोर 220-6 (60 ओवर) : अक्षर पटेल 45 रन (टॉम हार्टले ने किया आउट)
स्कोर 228-7 (64.4 ओवर) : श्रीकर भरत 6 रन (रेहान अहमद ने किया आउट)
पढ़ें :- West Bengal Assembly Elections 2026 : भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की,देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
स्कोर 229-8 (65.5 ओवर) : कुलदीप यादव शून्य रन (टॉम हार्टले ने किया आउट)
स्कोर 255-9 (77.4 ओवर) : जसप्रीत बुमराह शून्य रन (टॉम हार्टले ने किया आउट)
स्कोर 255-10 (78.3 ओवर) : आर अश्विन 29 रन (रेहान अहमद ने किया आउट)