India mourns Khamenei’s death : अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरानी के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत में भी मातम पसरा हुआ है। खामेनेई के पूर्वज भारत से थे और उन्हें शिया समुदाय का सबसे बड़ा नेता माना जाता रहा है। इस बीच, विपक्ष के कई नेताओं ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारत ने एक भरोसे मंद दोस्त खोया है।
पढ़ें :- Asian Games 2026 : टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल-बाल बची, जापान से जैसे-तैसे 2 रनों से जीता भारत
आप नेता संजय सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ख़ामेनेई का जाना एक युग का अंत है। भारत ने अपना एक सच्चा दोस्त खो दिया है। खामेनेई जी को विनम्र श्रद्धांजलि। ईरान भारत का परम्परागत मित्र है, उसने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हमेशा हमारा साथ दिया, कश्मीर के मुद्दे पर भारत के पक्ष वोट किया, ऊर्जा क्षेत्र में भारत को सुरक्षा प्रदान की, सस्ता तेल उपलब्ध कराया। आज ईरान संकट में है भारत को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वैश्विक तानाशाह अमेरिका को रोकना होगा, वेनेजुएला के बाद ईरान आगे कौन? अमेरिका और इज़रयाल की तानाशाही के कुछ तो बोलो मोदी जी, आप विश्वगुरु नही गुरुघंटाल हो।’
ख़ामेनेई का जाना एक युग का अंत है।
भारत ने अपना एक सच्चा दोस्त खो दिया है।
खामेनेई जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
ईरान भारत का परम्परागत मित्र है, उसने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हमेशा हमारा साथ दिया,
कश्मीर के मुद्दे पर भारत के पक्ष वोट किया, ऊर्जा क्षेत्र में भारत को सुरक्षा प्रदान की,… pic.twitter.com/HBGDbBKvNg— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 1, 2026
पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी बोले-ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म और ग्लोबल साउथ पर करना होगा फोकस
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के ऑफिस ने एक्स पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री ने ईरान में हो रहे घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबरें भी शामिल हैं। उन्होंने सभी समुदायों से शांत रहने, शांति बनाए रखने और ऐसे किसी भी काम से बचने की अपील की है जिससे तनाव या अशांति हो सकती है। जम्मू और कश्मीर सरकार, ईरान में अभी J&K के निवासियों, जिसमें छात्र भी शामिल हैं, की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही है।”