Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. चीन को एक बार फिर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा-नाम बदलने से हकीकत नहीं बदल जाएगी

चीन को एक बार फिर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा-नाम बदलने से हकीकत नहीं बदल जाएगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। चीन (China) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अरुणाचल प्रदेश को लेकर वो अपना दावा करता रहता है लेकिन हर बार भारत की तरफ से उसे मुंहतोड़ जवाब मिलता है। एक बार फिर चीन को भारत ने दो टूक जवाब दिया है। भारत ने कहा कि, नाम बदलने से हकीकत नहीं बदल जाएगी। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) भारत का अभिन्न अंग था और आगे भी रहेगा।

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर

मीडिया रिपोर्ट की माने तो चीन ने एक बार फिर चीन ने अरुणाचल (Arunachal Pradesh) से जुड़ी जगहों का नाम अपने नक्शे में बदला है। रिपोर्ट की माने तो चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नए नाम ​जारी किए। इसपर अब भारत ने तीखा हमला किया है।

पढ़ें :- North Korea Ballistic Missile : उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर एक और बैलिस्टिक मिसाइल दागी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह की कोशिश की है। हम इसे सिरे से खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न, अविच्छेद्य अंग है। उन्होंने कहा कि आविष्कार किए गए नामों को सौंपने का प्रयास इस वास्तविकता को नहीं बदलेगा।

रिपोर्ट की माने तो ये तीसरी बार है जब चीन के नागरिक मंत्रालय की ओर से अपने रिकॉर्ड में अरुणाचाल प्रदेश के नाम को बदला गया है। इससे पहले 2017 में छह और 2021 में 15 जगहों का नाम चीन ने जारी किया था। हालांकि पहले भी भारत की ओर से इसे लेकर चीन को करारा जवाब मिलता रहा है।

Advertisement