1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. घर में अचानक गेस्ट आ जाये तो आलू से बनाएं ये बेहतरीन नाश्ता

घर में अचानक गेस्ट आ जाये तो आलू से बनाएं ये बेहतरीन नाश्ता

घर में गेस्ट आ रहे हैं और समझ नहीं आ रहा उन्हें क्या खास सर्व करें। तो आज हम आपके लिए आलू का ऐसा नाश्ता लेकर आये है जिसे खाकर गेस्ट आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

घर में गेस्ट आ रहे हैं और समझ नहीं आ रहा उन्हें क्या खास सर्व करें। तो आज हम आपके लिए आलू का ऐसा नाश्ता लेकर आये है जिसे खाकर गेस्ट आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

आलू की लच्छेदार पकौड़ी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

दो से तीन आलू, एक कप बेसन, हरी मिर्च, धनिया और पुदीना के पत्ते, आधा कप मैदा, लाल मिर्च कुटी हुई, धनिया पाउडर, दो से तीन प्याज, पालक बारीक कटे हुए नमक स्वादानुसार, अजवाइन एक चम्मच, हींग एक चुटकी, बेकिंग सोडा एक चुटकी।

क्रिस्पी लच्छा पकौड़ा बनाने की रेसिपी

सबसे पहले आलूओं को अच्छी तरह से धो लें। फिर इन आलूओं को बिना छिलका छीले ही पतला और लंबे आकार में काट लें।साथ में प्याज को छीलकर धो लें और लंबा लंबा लच्छा आकार देकर काट दें। अब इसमे बारीक कटा पालक इच्छानुसार मिला लें। साथ में बारीक कटा धनिया और पुदीना भी मिलाएं।बारीक कटी हरी मिर्च को भी डाल दें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

अब इसमे मसालों को मिक्स करें। मसालों में धनिया पाउडर डालें। साथ में अजवाइन, हींग, हल्दी, नमक मिक्स करें। एक चुटकी बेकिंग सोडा भी डाल दें। अब सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिक्सचर को गीला करने के लिए हाथों की मदद से बहुत थोड़ा-थोड़ा पानी डालें। जिससे सारी सब्जियां केवल भीग जाएं और एक दूसरे में लिपट जाएं।

ज्यादा पानी की वजह से पकौड़े क्रिस्पी नहीं बनेंगे। कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और फिर धीमी आंच पर तेल में डालकर फ्राई करें। हल्का सा पक जाने के बाद इन पकौड़ों को निकाल लें और दोबारा गर्म तेल में तलें। इससे पकौड़े बिल्कुल क्रिस्पी बनकर रेडी होंगे। बस तैयार हैं गर्मागर्म पकौड़ें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...