Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप पहुंची भारत, जल्द ही आयेगी एक खुराक वाली वैक्सीन

स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप पहुंची भारत, जल्द ही आयेगी एक खुराक वाली वैक्सीन

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बीच देश में वैक्सीनेशन का भी काम तेजी से चल रहा है। देश में अभी दो वैक्सीन के जरिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, अब एक और वैक्सीन देश को मिल गयी है। अब कोविशील्ड और कोवैक्सीन के साथ रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की खुराकें भी दी जाएंगी और अगले हफ्ते से ये वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

बता दें कि, स्पूतनिक—वी की दूसरी खेप आज हैदराबाद पहुंची है। वैक्सीन के भारत पहुंचने के बाद रूसी राजदूत एन कुदाशेव ने इस वैक्सीन को रशियन-इंडियन वैक्सीन का नाम दिया। उन्होंने कहा कि रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के असर के पूरे दुनिया में चर्चे हैं। सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि स्पूतनिक-वी कोरोना के खिलाफ कितनी कारगार है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में एक खुराक वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन के उत्पादन पर भी जोर दिया जायेगा। गौरतलब है कि, देश में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अप्रैल महीने में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी को आपात मंजूरी दे दी गई थी। कुछ शर्तों के साथ इस वैक्सीन को आपात मंजूरी दे दी गई थी।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
Advertisement