Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India Squad Announced : एशियन गेम्स के लिए भारत की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

India Squad Announced : एशियन गेम्स के लिए भारत की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

By Abhimanyu 
Updated Date

India Squad Announced : आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी-फाइनल की दौड़ से बाहर होने के दो दिन बाद बीसीसीआई ने भारत की महिला क्रिकेट का ऐलान कर दिया है। जिसमें चयन समिति ने एक बार फिर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर भरोसा जताया है। इसके अलावा, उन सभी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा थे।

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, महिला चयन समिति ने सितंबर 2026 में जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम चुनी है।भारतीय महिला टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर इस प्रतियोगिता में उतरेगी, क्योंकि उसने चीन के हांगझोऊ में हुए पिछले एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। बता दें कि श्रेयंका पाटिल को भी टीम में शामिल किया है, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है।

2026 एशियन गेम्स  के लिए भारत की महिला क्रिकेट टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), जी. कामलिनी (WK), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव, नंदनी शर्मा।

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर
Advertisement