Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले धोनी ने दिया जीत का मंत्र! खिलाड़ियों से मुलाकात की Video आई सामने

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले धोनी ने दिया जीत का मंत्र! खिलाड़ियों से मुलाकात की Video आई सामने

By शिव मौर्या 
Updated Date

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से टी20 सीरीज का मुकाबला शुरू होगा। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें रांची पहुंच गई हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम मैदान में उतरेगी। इस बीच बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है,​ जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- IPL 2024: संजू सैमन ने तोड़ा धोनी और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में किया ये बड़ा कारनामा

कहा जा रहा है कि इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने खिलाड़ियों को जीत का मंत्र भी दिया है। वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टी20 सीरीज को भी जीतने के लिए टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। बता दें कि, बीसीसीआई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी एक फैन की तरह अपने दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- आईपीएल 2024 के सबसे महंगे कप्तान हैं पैट कमिन्स, जानें बाकी टीमों के कप्तानी की फीस

धोनी के साथ हार्दिक पांड्या और ईशान किशन बात भी करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि चहल, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी माही को निहारते नजर आए। वहीं, इस मुलाकात की हार्दिक ने दो तस्वीरें शेयर की हैं।

 

पढ़ें :- IPL 2024 Special : आईपीएल इतिहास में 7 खिलाड़ी खेल चुके हैं सभी सीजन, इस बार भी मचाएंगे धमाल
Advertisement