1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2024 Special : आईपीएल इतिहास में 7 खिलाड़ी खेल चुके हैं सभी सीजन, इस बार भी मचाएंगे धमाल

IPL 2024 Special : आईपीएल इतिहास में 7 खिलाड़ी खेल चुके हैं सभी सीजन, इस बार भी मचाएंगे धमाल

IPL 2024 Special : दुनिया की सबसे चर्चित टी20 लीग यानी आईपीएल के नए सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जिसमें क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए देखेंगे। वहीं, आईपीएल 2024 में 7 दिग्गज खिलाड़ी ऐसे भी होंगे, जिन्होंने टूर्नामेंट के अब तक सभी मैच खेले हैं। आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के पहले सीजन की टीम और मौजूदा टीमों के बारे में। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2024 Special : दुनिया की सबसे चर्चित टी20 लीग यानी आईपीएल के नए सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जिसमें क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए देखेंगे। वहीं, आईपीएल 2024 में 7 दिग्गज खिलाड़ी ऐसे भी होंगे, जिन्होंने टूर्नामेंट के अब तक सभी मैच खेले हैं। आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के पहले सीजन की टीम और मौजूदा टीमों के बारे में।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत के इन 7 खिलाड़ियों ने खेले हैं आईपीएल के सभी सीजन

1 – रोहित शर्मा : भारतीय क्रिकेट टीम वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा इस साल भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन वह इस बार टीम के कप्तान की भूमिका में नहीं होंगे। बता दें कि रोहित शर्मा ने साल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन डेक्कन चार्जर्स के लिए खेला था। इसके बाद वह 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े।

2- विराट कोहली : भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के सभी सीजन एक ही टीम के लिए खेला है। साल 2008 में आरसीबी ने कोहली को खरीदा था।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

3- महेंद्र सिंह धोनी : कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी इस बार भी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तानी करते नजर आएंगे। 42 साल के धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने साल 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स से शुरुआत की थी, लेकिन 2016 और 2017 सीजन में सीएसके पर बैन लगने पर धोनी ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेला था।

4- दिनेश कार्तिक : आईपीएल 2024 में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एक बार फिर आरसीबी के लिए खेलेंगे। कार्तिक ने साल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेला था और वह 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं। दिल्ली के लिए डेब्यू करने के बाद वह मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, केकेआर, गुजरात लायंस और आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं।

पढ़ें :- Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता

5- शिखर धवन : आईपीएल के इस सीजन में शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। धवन ने भी दिल्ली डेयरडेविल्स से आईपीएल की शुरुआत की थी। वह मुंबई इंडियंस के बाद डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।

6- रिद्धिमान साहा : भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा इस सीजन भी गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। साहा आईपीएल 2008 में केकेआर टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के साथ आईपीएल खिताब जीत चुके हैं।

7- मनीष पांडे : आईपीएल 2024 में मनीष पांडे एक बार फिर केकेआर के लिए खेलते नजर आएंगे। पांडे ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और वह आईपीएल में 7 टीमों के लिए खेल चुके हैं।

पढ़ें :- ऑस्ट्रेलिया 99 रन पर ढेर, साउथ अफ्रीका ने दिया फॉलोऑन; स्मिथ के 11 हजार टेस्ट रन पूरे: यानसन ने झटके 5 विकेट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...