नई दिल्ली। मक्का के अजीजिया क्षेत्र में भारतीय हज यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाजियों को रहने की जगह और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो को भी शेयर किया है।
पढ़ें :- स्मार्ट मीटर की लूट के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी करेगी आंदोलन, संजय सिंह बोले-भीषण गर्मी में जनता को लूटा जा रहा
संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मक्का (अज़ीज़िया) में हिंदुस्तानी हाजियों के साथ इंतिहाई बदइंतज़ामी! आसफ़ अल क़ुरैशी हॉस्टल की हालत शर्मनाक, लगभग ₹4 लाख लेने के बावजूद फैमिली अलग, एक रूम में 16 लोग, लिफ़्ट ख़राब, 16 लोगों पर एक गंदा वॉशरूम। रूम के अंदर वॉशरूम का गंदा पानी खड़ा है। यह नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है। Haj Committee of India फौरन कार्रवाई करे।
वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने Haj Committee of India के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि, इस वर्ष हज कमेटी के माध्यम से मक्का मुकर्रमा गए भारतीय हज यात्रियों के संबंध में अत्यंत गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, एक हाजी से लगभग ₹4,00,000 लिए जाने के बावजूद सुविधाएं बेहद खराब हैं। अजीजिया क्षेत्र स्थित ‘आसफ अल कुरैशी होटल’ का वीडियो साक्ष्य के रूप में साझा किया जा रहा है, जिसमें व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट है।
मक्का (अज़ीज़िया) में हिंदुस्तानी हाजियों के साथ इंतिहाई बदइंतज़ामी! आसफ़ अल क़ुरैशी हॉस्टल की हालत शर्मनाक, लगभग ₹4 लाख लेने के बावजूद फैमिली अलग, एक रूम में 16 लोग, लिफ़्ट ख़राब, 16 लोगों पर एक गंदा वॉशरूम। रूम के अंदर वॉशरूम का गंदा पानी खड़ा है। यह नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है।… pic.twitter.com/QjqmKk3wzh
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 1, 2026
पढ़ें :- पंजाब AAP विधायक राघव चड्डा के संपर्क में, संजय सिंह, बोले - ये झूठा प्रोपगैंडा, उनकी खुद की सदस्यता खत्म होने वाली है
उन्होंने आगे लिखा, प्रमुख समस्याएं इस प्रकार हैं: परिवारों को जबरन अलग किया जा रहा है। ठहरने की व्यवस्था निम्न स्तर की है और मानकों के अनुरूप नहीं है। एक रूम में 8 से लेकर 16 लोगों को रखा गया है, वॉशरूम की स्थिति अत्यंत दयनीय है – 16 लोगों पर मात्र 1 वॉशरूम उपलब्ध है, जो बेहद गंदा और अस्वच्छ है। वॉशरूम का गंदा पानी रूम के अंडर तक आ रहा है। लिफ्ट खराब है, बुनियादी सुविधाओं (सफाई, पानी, स्थान आदि) का गंभीर अभाव है। हज जैसे पवित्र कर्तव्य के लिए इतनी बड़ी राशि लेने के बावजूद इस प्रकार की बदइंतजामी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
फैसल खान लाला ने मांग कि है कि, इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। संबंधित होटल/एजेंसियों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। हज यात्रियों के लिए तत्काल स्वच्छ, सुरक्षित और मानक के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। वॉशरूम और स्वच्छता की स्थिति में तुरंत सुधार कराया जाए। यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो यह मुद्दा व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।