नई दिल्ली। देश के टॉप-100 अमीरों (Top-100 Rich) की संपत्ति साल 2024 में पहली बार 90 लाख करोड़ रुपए पार निकल गई है। एक साल में उद्योगपतियों की संपत्ति 40 फीसदी से अधिक बढ़कर 93.64 लाख करोड़ रुपए हो गई। 2020 की तुलना में इनकी अमीरी दोगुनी से ज्यादा इजाफा हुआ है। 2023 के मुकाबले इनकी कुल संपत्ति में 26.50 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।
पढ़ें :- U19 World Cup Final : भारत अंडर 19 विश्व कप का छठी बार बना चैंपियन,वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस साल 100 सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति बढ़ने में उनके बिजनेस से मुनाफे में बढ़ोत्तरी से ज्यादा शेयरों में तेजी का योगदान रहा है। एक साल में सेंसेक्स (Sensex) करीब 30 फीसदी चढ़ा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट (Forbes Report) ‘इंडियाज 100 रिचेस्ट 2024’ (India’s 100 Richest 2024) के मुताबिक, टॉप-100 में 80 फीसदी से ज्यादा अमीर भारतीय पहले से ज्यादा अमीर हो गए है। इनमें से 58 लोगों की संपत्ति में 1 बिलियन डॉलर यानी 8,397 करोड़ रुपए से ज्यादा इजाफा हुआ।
मुकेश अंबानी दुनिया के 13वें अमीर
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस साल भी देश के सबसे अमीर उद्योगपति बने हुए हैं। एक साल में उनकी संपत्ति 2.3 लाख करोड़ बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई। वह दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 1 साल में संपत्ति बढ़ाने में वह दूसरे स्थान पर रहे।
अडाणी की संपत्ति अंबानी से ज्यादा बढ़ी, दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी ने आज फिर एक युवा की ली जान, यह हादसा नहीं, हत्या है
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी (Adani Group Chairman Gautam Adani) देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एक साल में उनकी संपत्ति 4 लाख करोड़ बढ़कर 97.41 लाख करोड़ रुपए हो गई। ओपी जिंदल ग्रुप की प्रमुख सावित्री जिंदल (Savitri Jindal, head of OP Jindal Group) तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। एक साल में उनकी संपत्ति 82 फीसदी बढ़कर 3.67 लाख करोड़ रुपए हो गई।
इस भारी उछाल के पीछे पीएम मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल को माना जा रहा है। क्योंकि मौजूदा समय में निवेशक भारतीय मार्केट की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं, जिसने शेयर मार्केट की तेजी में एक अहम भूमिका निभाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेंचमार्क बीएसई (BSE) सेंसेक्स (Sensex) में एक साल पहले के मुकाबले 30 फीसदी का उछाल आया है।