लखनऊ। केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में बुधवार को कई अहम फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले का केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि, इस महत्वपूर्ण इकाई के लिए उत्तर प्रदेश का चयन किया।
पढ़ें :- भारत ने द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर जीती सीरीज, यशस्वी ने जमाया शतक, कोहली-रोहित का पचासा
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है। भारत पहले से ही पांच सेमीकंडक्टर यूनिट निर्माण के एडवांस स्टेज में हैं, अब 6वीं यूनिट के साथ देश रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने की अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है। भारत पहले से ही पांच सेमीकंडक्टर यूनिट निर्माण के एडवांस स्टेज में हैं, अब 6वीं यूनिट के साथ देश रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उद्योग… pic.twitter.com/7bCX2TjdUe
— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) May 14, 2025
पढ़ें :- Indigo Crisis : राहुल गांधी की बातों पर सरकार ने गौर किया होता तो हवाई यात्रा करने वालों को इतनी तकलीफें न उठानी पड़ती
उन्होंने आगे लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण इकाई के लिए उत्तर प्रदेश का चयन किया। आत्मनिर्भर भारत के इस दृष्टिकोण द्वारा साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ अब उत्तर प्रदेश को बड़े पैमाने पर रोजगार भी प्राप्त होगा।