नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) ने बीते तीन-चार दिनों में 850 से ज़्यादा उड़ानें रद्द की हैं, जिसके कारण तमाम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हजारों यात्री फ्लाइट रद्द होने के कारण फंसे हुए हैं। वहीं विमानन मंत्रालय (Aviation Ministry) ने रविवार तक रिफंड का आदेश दिया है। कांग्रेस (Congress) ने सरकार पर पायलट सुरक्षा मानदंडों को वापस लेने और दो-एकाधिकार लागू करने के कथित दबाव का आरोप लगाया है और इसे सरकार द्वारा पैदा की गई आपदा बताया है। ऐसे में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Folk singer Neha Singh Rathore) सरकार पर निशाना साधने से पीछे कैसे हटें। उन्होंने भी सरकार पर तंज कसते हुए कुछ ट्वीट किए हैं।
पढ़ें :- अनंत सिंह का राजनीति से संन्यास, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद बोले- जब नीतीश सीएम नहीं तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब?
चुपचाप हवाई अड्डे पर पड़े रहिए.
सरकार से सवाल पूछकर देशद्रोही मत बनिए.
सरकार पर भरोसा रखिए…वो आपको सही जगह पहुँचा कर ही दम लेगी. pic.twitter.com/xoMylITCBb
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) December 5, 2025
पढ़ें :- अगर सरकार को पता था कि देश में LPG संकट बढ़ेगा तो कड़े कदम क्यों नहीं उठाए...मोदी सरकार पर बरसे खरगे
इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने की खबर को एक्स पर शेयर करते हुऐ नेहा ने लिखा, कि चुपचाप हवाई अड्डे पर पड़े रहिए। सरकार से सवाल पूछकर देशद्रोही मत बनिए। सरकार पर भरोसा रखिए…वो आपको सही जगह पहुंचा कर ही दम लेगी।इसके अलावा नेहा ने एक और ट्वीट में एयरपोर्ट की तस्वीर शेयर कर लिखा, “ए चौकीदार…बोला के जिम्मेदार।
ए चौकीदार…बोला के जिम्मेदार? pic.twitter.com/jFL2bge7tg
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) December 5, 2025
पढ़ें :- ट्रंप-नेतन्याहू को खुश करने के लिए PM मोदी BRICS+ की अध्यक्षता का महत्व घटा रहे हैं: कांग्रेस
इसके बाद नेहा ने अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, कि रेलयात्री हों या विमानयात्री…नए भारत में सभी गमछा बिछाकर पड़े हुए हैं। सरकार सभी के लिए समान रूप से असंवेदनशील हो चुकी है। किसी में दम हो तो सरकार से सवाल पूछकर दिखा दे। जवाब पाकर दिखा दे। इसका अंजाम भुगतकर दिखा दे।
नेहा अकसर पीएम मोदी (PM Modi) से देश में चल रही चीजों के लिए सवाल करते हैं। इसे लेकर भी नेहा ने बात की और कहा है, “प्रधानमंत्री की आलोचना करने की वजह से मेरे ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जा रहा है। क्या प्रधानमंत्री ही देश हैं? प्रधानमंत्री अगर सच में इस देश के सेवक हैं तो सेवक की आलोचना क्यों नहीं की जा सकती? सेवक से सवाल क्यों नहीं पूछा जा सकता?
प्रधानमंत्री की आलोचना करने की वजह से मेरे ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जा रहा है। क्या प्रधानमंत्री ही देश हैं?प्रधानमंत्री अगर सच में इस देश के सेवक हैं तो सेवक की आलोचना क्यों नहीं की जा सकती? सेवक से सवाल क्यों नहीं पूछा जा सकता?
प्रधानमंत्री की आलोचना करने की वजह से मेरे ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जा रहा है.
क्या प्रधानमंत्री ही देश हैं?
प्रधानमंत्री अगर सच में इस देश के सेवक हैं तो सेवक की आलोचना क्यों नहीं की जा सकती? सेवक से सवाल क्यों नहीं पूछा जा सकता? pic.twitter.com/YZ0Kup9xx3
पढ़ें :- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) December 6, 2025