Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Indonesia prison : इंडोनेशियाई जेल में लगी आग, अबतक 41 कैदियों की मौत, 80 घायल

Indonesia prison : इंडोनेशियाई जेल में लगी आग, अबतक 41 कैदियों की मौत, 80 घायल

By अनूप कुमार 
Updated Date

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के निकट तंगेरांग शहर की एक जेल में बुधवार तड़के आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसार,जकार्ता के पुलिस प्रमुख महानिरीक्षक फादिल इमरान के अनुसार, सभी घायलों को पास के अस्पतालों और स्वास्थ्य क्लीनिकों में ले जाया गया और आठ कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के अनुसार, आग स्थानीय समयानुसार तड़के 2:20 बजे लगी और इसे तड़के साढ़े तीन बजे बुझा दिया गया और आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना गया।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने बताईं सरकार की प्राथमिकता, कहा-सफल नहीं होने देंगे बीजेपी का षड्यंत्र

आग पर काबू पाने में संघर्ष करते दमकलकर्मी और परिसर से काला धुआं उठते दिख रहा था। जकार्ता की बाहरी सीमा पर स्थित तांगेरंग जेल के एक कमरे में कई शव नारंगी रंग के थैलों में डालकर रखे गए। खबरों के अनुसार, इमरान ने कहा, ‘स्थिति अब नियंत्रण में है।’ साथ ही कहा कि कम से कम 41 कैदियों की मौत हुई है और 80 कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से आठ गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

इस जेल में 1,225 कैदियों को रखने की जगह है लेकिन 2,000 से ज्यादा कैदी यहां बंद हैं।

Advertisement