1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बापू का प्रिय भजन गाने पर भाजपा नेताओं ने लोकगायिका देवी जी को माफी मांगने पर मजबूर किया : प्रियंका गांधी

बापू का प्रिय भजन गाने पर भाजपा नेताओं ने लोकगायिका देवी जी को माफी मांगने पर मजबूर किया : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बापू का प्रिय भजन गाने पर भाजपा नेताओं ने लोकगायिका देवी जी को माफी मांगने पर मजबूर किया। "रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम" उनसे नहीं सुना गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोक गायिका देवी के द्वारा इश्वर अल्लाह तेरो नाम पर अब विवाद गहराने लगा है। विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोक गायिका देवी का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, दुनिया को दिखाने के लिए बापू को फूल चढ़ाते हैं लेकिन असल में उनके प्रति कोई आदर नहीं है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव जी, लखनऊ में हुई दु:खद घटना पर कृपया राजनीति न करें...लखनऊ अग्निकांड की घटना पर बोले ब्रजेश पाठक

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बापू का प्रिय भजन गाने पर भाजपा नेताओं ने लोकगायिका देवी जी को माफी मांगने पर मजबूर किया। “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम” उनसे नहीं सुना गया।

उन्होंने आगे लिखा, दुनिया को दिखाने के लिए बापू को फूल चढ़ाते हैं लेकिन असल में उनके प्रति कोई आदर नहीं है। दिखावे के लिए बाबासाहेब अंबेडकर का नाम लेते हैं, लेकिन असल में उनका अपमान करते हैं। भाजपा को हमारी सहिष्णु और समावेशी संस्कृति-परंपरा से इतनी नफरत है कि वे हमारे महापुरुषों को बार-बार अपमानित करते हैं।

बता दें कि, बुधवार को पटना के गर्दनीबाग़ स्थित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बापू सभागार में अटल जयंती मनाया जा रहा था। अटल विचार मंच की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। इसमें लोक गायिका देवी अपनी प्रस्तुति दे रहीं थीं। उन्होंने ‘रघुपति राघव राजाराम’ को गाना शुरू किया, तभी भाजपा नेता मंच पर आये और फिर उनसे माफ़ी मांगने को कहा। हालांकि लोक गायिका देवी ने भरे मंच से माफ़ी भी मांगी। उन्होंने माफ़ी मांगते हुए कहा कि अगर आप हर्ट हुए तो मैं सॉरी कहना चाहती हूं। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...