Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महंगाई की मार से आम आदमी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अब और बिगड़ा किचन का बजट

महंगाई की मार से आम आदमी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अब और बिगड़ा किचन का बजट

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कई दिनों से महंगाई के मार झेल रहे आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच एक बार फिर से घेरलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए। बताया जा रहा है कि सिलेंडर को 50 रुपए तक बढ़ा दिए। दाम बढ़ने के बाद अब 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 999.50 रुपए का मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

बताया जा रहा है कि पिछले दो महीने पहले मार्च में ही तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा किया था। जबकि पिछले हफ्ते कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 102 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। बढ़ती महंगाई के कारण लोग काफी परेशान हो गए है।

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में डीजल और पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के पार हैं। ईंधन के दाम बढ़ने से बाजार में रोजमर्रा के सामान से लेकर खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ी हैं।

Advertisement