Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: जानें क्यों नहीं मिला अर्जुन तेंदुल्कर को मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका, सामने आई असली वजह

IPL 2022: जानें क्यों नहीं मिला अर्जुन तेंदुल्कर को मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका, सामने आई असली वजह

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुल्कर के बेटे अर्जुन को आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस ने सत्र 2022 के लिए अपनी टीम में शामिल किया था। ले​किन आलराउंडर अर्जुन को आईपीएल डेब्यू करने का मौका पूरे सत्र के दौरान नहीं मिल पाया। टीम ने आईपीएल 2022 के सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। टीम का सफर प्वांट्स टेबल में सबसे अंतिम पायदान पर रहते हुए समाप्त हुआ।

पढ़ें :- IPL 2024: लखनऊ से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक और बड़ा झटका

इस दौरान कई खिलाड़ियों को टीम ने आजमाया लेकिन अर्जुन को मौका ना दिये जाने के कारण ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि फ्रेंचाइजी टीम के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड ने बताया है कि क्यों अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। बॉन्ड ने कहा, ‘अभी उसे थोड़ा और काम करना होगा। जब आप मुंबई इंडियंस जैसी टीम के लिए खेल रहे होते हैं, तो स्क्वॉड में चुने जाना अलग बात है लेकिन प्लेइंग XI में जगह कमानी पड़ती है।

उसे अभी और कड़ी मेहनत और सुधार की जरूरत है।’ बॉन्ड ने कहा, ‘जब आप इस लेवल पर खेल रहे होते हैं, तो सबको मौका देने के बीच एक पतली सी लाइन होती है, लेकिन आपको अपनी जगह कमानी होती है। अर्जुन को अपनी बैटिंग और फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है, इससे पहले उन्हें टीम में जगह मिले। उम्मीद करता हूं कि वह इस सुधार के साथ प्लेइंग XI में जगह बनाएंगे।’ बता दें कि अर्जुन तेंदुल्कर सत्र 2021 से ही मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 20 लाख रुपये में खरीदा था।

Advertisement