Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: खतरनाक तरीके से हुई राजस्थान ​टीम की जर्सी लांच, बिल्कुल नया प्रयोग

IPL 2022: खतरनाक तरीके से हुई राजस्थान ​टीम की जर्सी लांच, बिल्कुल नया प्रयोग

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने आधिकारिक रूप से अपनी नई जर्सी आईपीएल 2022 के लिए लॉन्च की है। लेकिन जर्सी लॉन्च के लिए जिस तरह का इवेंट राजस्थान रॉयल्स ने आयोजित किया, उसे देखकर हर कोई हैरान है। इस इवेंट को ऑस्ट्रेलियन स्टंट परफॉर्मर रॉबी मैडिसन (Robbie Maddison) ने खास बनाया। उन्होंने ऐसे-ऐसे खतरनाक स्टंट जयपुर की सड़कों पर दिखाए, जिसे देखकर हर कोई हैरान था।

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3 Stumps: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत; बांग्लादेश लक्ष्य से अभी भी 357 रन दूर

रॉबी मैडिसन एक सीक्रेट पार्सल उठाते हैं और फिर जयपुर की तंग गलियों से निकलते हुए, सड़कों पर स्टंट करते हुए, पुलिस को छकाते हुए और फिर स्टेडियम में पहुंच जाते हैं। Robbie Maddison के स्टंट यहीं नहीं रुके, बल्कि वे स्टेडियम की छत पर बाइक के साथ पहुंचते हैं और फिर बाइक से ही स्टंट लगाते हैं, जहां स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और संभावित उपकप्तान युजवेंद्र चहल खड़े होते हैं। Robbie Maddison के स्टंट देखकर वे हैरान रह जाते हैं। इस तरह जर्सी को लॉन्च किया जाता है। बता दें कि 26 मार्च से आईपीएल के 15वें सत्र का आगाज हो रहा है। इस सत्र को लेकर के सभी टीमें काफी उत्साहित हैं और कई सारी टीमों ने अपना नया जर्सी भी लांच किया है।

 

Advertisement