Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: लखनऊ सुपर जांइट्स टीम के इस युवा बल्लेबाज को देख, फैन्स को आई धोनी और विराट कोहली की संयुक्त रुप से याद

IPL 2022: लखनऊ सुपर जांइट्स टीम के इस युवा बल्लेबाज को देख, फैन्स को आई धोनी और विराट कोहली की संयुक्त रुप से याद

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में लखनऊ सुपर जायन्ट्स की ओर से खेल रहे 22 साल के आयुष बदोनी ने एक साथ अपने फैन्स को महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की याद दिला दी है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायन्ट्स को आखिरी ओवर में पांच रनों की जरूरत थी और पहली ही गेंद पर शार्दुल ने दीपक चाहर को आउट कर लखनऊ सुपर जायन्ट्स को बड़ा झटका दिया।

पढ़ें :- भारत ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराया; आर. अश्विन ने बल्ले के बाद गेंद से दिखाया कमाल

इसके बाद आयुष बल्लेबाजी के लिए आए और शार्दुल ने डॉट गेंद फेंककर आयुष पर दबाव बनाया। आयुष इस दौरान घबराए नहीं और ढीली गेंद का इंतजार किया और तीसरी गेंद पर चौका जड़ स्कोर बराबरी पर ला दिया। इसके बाद उन्होंने छक्के से टीम को जीत दिलाई।

जिस तरह से उन्होंने छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई, फैन्स को धोनी याद आ गए और टीम को जीत दिलाते ही उन्होंने अपना जर्सी नंबर दिखाकर जिस तरह से सेलिब्रेट किया, उससे फैन्स को विराट कोहली याद आ गए। 22 साल के आयुष बदोनी ने अभी तक अपनी बैटिंग से काफी प्रभावित किया है। बदोनी दबाव के समय भी एकदम चिल रहते हैं और कोई भी विरोधी गेंदबाज हो, अपने शॉट्स खेलने से नहीं चूकते हैं।

 

 

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3 Stumps: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत; बांग्लादेश लक्ष्य से अभी भी 357 रन दूर
Advertisement