Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: रविंद्र जडेजा के सीएसके कप्तानी छोड़ने के फैसले पर इस क्रिकेटर ने दिया दिल जीतने वाला बयान

IPL 2022: रविंद्र जडेजा के सीएसके कप्तानी छोड़ने के फैसले पर इस क्रिकेटर ने दिया दिल जीतने वाला बयान

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। रवींद्र जडेजा के चेन्नई की कप्तानी छोड़ने के बाद कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं वही कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्वान ने अब इसको लेकर जो कुछ कहा है वह दिल जीतने वाला है। आईपीएल 2022 से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने और इसे रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला लिया था। बीच सीजन में जडेजा ने धोनी को वापस कप्तानी सौंप दी।

पढ़ें :- IND vs PAK Match: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की इस मैदान पर हो सकती है भिड़ंत, PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव

स्वान ने कहा, ‘हम सभी की कुछ पसंदीदा टीम होती हैं, जिनके खिलाफ हमें खेलना पसंद होता है। सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ पहले अच्छा प्रदर्शन किया है। यह जडेजा के लिए बड़ी बात है कि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि कप्तानी उनके बस की बात नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आपके अंदर की मेल ईगो आपको यह कहने से रोकती है। तो उनका ऐसा करना और धोनी को वापस कप्तानी देना बहुत बड़ी बात है। सीएसके के लिए यह अच्छी चीज है।’

Advertisement