Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2023: चेपॉक स्टेडियम में कुर्सियों को पेंट करते दिखे धोनी, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2023: चेपॉक स्टेडियम में कुर्सियों को पेंट करते दिखे धोनी, वीडियो हुआ वायरल

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल 2023 की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है। लिहाजा, धोनी के फैंस उन्हें यहां देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं वहीं, चेपॉक स्टेडियम सज कर तैयार है। खुद धोनी भी स्टेडियम को सजाने में लगे हुए हैं।

पढ़ें :- PBKS ने जीता टॉस, CSK करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के मस्ती का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धोनी चेपॉक स्टेडियम में फ्लेम टॉर्च से कुर्सियों को पॉलिश कर रहे हैं। धोनी सीएसके मैनेजर रसेल राधाकृष्णन के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक स्टैंड के आसपास चहलकदमी की। इस दौरान धोनी रंगाई करते हुए हैरान होकर कहा- ये सच में काम कर रहा है। पूरी तरह से यलो हो गया।

पढ़ें :- IPL Matches Today : आज अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले; हर हाल में चाहिए होगी जीत

इससे पहले सीएसके ने धोनी के नेट्स का वीडियो शेयर किया था। बता दें कि, चेन्नई की टीम 3 मार्च को प्रैक्टिस सेशन के लिए चेपॉक पहुंची है। चेन्नई का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से होगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेपॉक यानी होम ग्राउंड पर चेन्नई का पहला मैच 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स से होगा।

Advertisement