IPL 2024: आईपीएल 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर हो रही है। आईपीएल का ये 17वां मैच है। एमआई और आरआर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान का ये फैसला सही साबित हो रहा है। मुंबई की टीम के दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मुंबई इंडियंस की शुरुआत झटकों के साथ हुई है। रोहित शर्मा और नमन धीर को ट्रेंट बोल्ट ने अपनी घातक गेंदबाजी से शिकार बनाया। इसके बाद तीसरा झटका 14 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने अपने कोटे के दूसरे ओवर में डेवॉल्ड ब्रेविस को भी पवेलियन भेज दिया। वहीं, चौथा झटका ईशान किशन के रूप में लगा। नांद्रे बर्गर ने ईशान किशन को 29 रन के स्कोर पर आउट किया।
पढ़ें :- LPG Booking Time में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे नहीं घड़ी देखकर करनी होगी बुकिंग, जानिए नया टाइम-टेबल
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह, क्वेन मफाका। इम्पैक्ट सब: डेवाल्ड ब्रेविस, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट सब: रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियान, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक।