IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दूसरे चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हालांकि, बोर्ड ने फिलहाल प्लेऑफ और फाइनल मैच की तारीख का एलान नहीं किया है। बीसीसीआई (BCCI ) ने 70 लीग मैचों का कार्यक्रम घोषित किया है जो 24 मई तक चलेगा। आईपीएल के 19वें सीजन (19th Season of the IPL) की शुरुआत 28 मार्च से होगी। बोर्ड ने पहले 20 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया था और अब दूसरे चरण में बीसीसीआई (BCCI ) ने लीग चरण के शेष 50 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
पढ़ें :- India 2026-27 Home Season Schedule : घर पर 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 T20I खेलेगा भारत, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच
News BCCI announces schedule for second phase of #TATAIPL 2026
The remainder of the league stage, comprising 50 matches, will be played from April 13 to May 24, 2026, across 12 venues in India
More details
https://t.co/iYGnB0Gd2J पढ़ें :- आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रद्द, बीसीसीआई ने इस वजह से उठाया बड़ा कदम
— IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2026
क्यों दो भाग में आया कार्यक्रम?
आईपीएल 2026 (IPL 2026) का कार्यक्रम दो भागों में जारी किया गया है। पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ था और अब लीग चरण के शेष 50 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसका कारण पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। असम, पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे चार मई को जारी होंगे। बीसीसीआई (BCCI ) ने इन राज्यों में चुनाव घोषित होने के बाद लीग चरण का पूरा कार्यक्रम घोषित किया है।
खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी
पढ़ें :- IPL News : बिक गयी राजस्थान रॉयल्स, एरिज़ोना के उद्योगपति ने 15286 करोड़ रुपये में खरीदा
आरसीबी (RCB )की टीम इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। आरसीबी के लिए राहत की बात यह है कि उसके होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम को मुकाबले की मेजबानी करने की मंजूरी मिल गई है। आईपीएल 2026 (IPL 2026) का उद्घाटन मैच बंगलूरू में ही खेला जाएगा।
13 शहरों में होंगे मैच
बीसीसीआई (BCCI ) ने पहले 12 अप्रैल तक के मैचों का कार्यक्रम जारी किया था और अब 13 अप्रैल से 24 मई तक का शेड्यूल बता दिया है। दूसरे चरण में 12 वेन्यू पर आईपीएल के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि आईपीएल 2026 में कुल 13 स्थानों पर मैच होंगे। दूसरे चरण में बंगलूरू, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले होंगे। पहले चरण में गुवाहाटी भी आईपीएल मैचों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन दूसरे चरण में वहां मैच नहीं होंगे। दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद में होने वाले मैच से होगी। वहीं, लीग चरण का अंतिम मैच 24 मई को केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता में खेला जाएगा।
धर्मशाला में होंगे तीन मुकाबले
दूसरे चरण में आठ डबल हेडर मुकाबले होंगे जिसमें दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से होंगे, जबकि शाम के मैच 7:30 बजे से खेले जाएंगे। पहले चरण में चार डबल हेडर होने हैं। यानी इस बार कुल 12 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स की टीम अपने होम मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी। इस दौरान धर्मशाला में तीन मैच खेले जाएंगे। दूसरी तरफ, राजस्थान की टीम चार मैच जयपुर में खेलेगी, जबकि गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने तीन होम मैच बंगलूरू और दो रायपुर में खेलेगी। बीसीसीआई (BCCI ) ने बताया कि प्लेऑफ के वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी।