Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. ईडन गार्डन्स में आज KKR vs LSG, कहीं केकेआर का एक और मैच बारिश के भेट चढ़ जाए

ईडन गार्डन्स में आज KKR vs LSG, कहीं केकेआर का एक और मैच बारिश के भेट चढ़ जाए

By हर्ष गौतम 
Updated Date

IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। हालांकि मौसम इस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकता है, क्योंकि कोलकाता में बारिश की 90% संभावना जताई गई है।

पढ़ें :- KKR vs LSG Live Streaming : आज आईपीएल में केकेआर की लखनऊ से होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

फॉर्म में नहीं KKR, पिछला मैच भी धुला

कोलकाता नाइट राइडर्स का यह इस सीजन चौथा मुकाबला होगा। टीम अब तक 3 मैचों में से 2 हार चुकी है। उसका पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे टीम की लय प्रभावित हुई है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो टीम को पिछले दो मैचों में एक जीत और एक हार मिली है, जिससे उसका प्रदर्शन संतुलित नजर आ रहा है।

हेड-टू-हेड में लखनऊ का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें लखनऊ ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ 2 जीत मिली है। पिछले सीजन की भिड़ंत में भी लखनऊ ने बाजी मारी थी। खास बात यह है कि कोलकाता में खेले गए 3 मैचों में भी लखनऊ ने 2 जीत दर्ज की हैं।

अंगकृष रघुवंशी शानदार फॉर्म में

कोलकाता के लिए इस सीजन युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 110 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 169.23 का रहा है। गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट लेकर प्रभावित किया है, हालांकि उनकी इकॉनमी थोड़ी ज्यादा रही है।

LSG के लिए पंत और मार्श अहम

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन के टॉप स्कोरर हैं। उनके अलावा ऐडन मार्करम, अब्दुल समद और मिचेल मार्श ने भी बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। मैच में जहां एक ओर लखनऊ का रिकॉर्ड मजबूत है, वहीं कोलकाता अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने उतरेगी। हालांकि, सबकी नजरें मौसम पर टिकी होंगी, जो इस रोमांचक मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकता है।

Advertisement