IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने एक इतिहास भी लिख दिया है। उर्विल पटेल ने महज 13 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है। इसके साथ ही अब उर्विल ने यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है जिन्होंने 13 गेंदों पर ही आईपीएल में अर्धशतक लगाया था। उर्विल ने अर्धशतक जड़ने के बाद अनोखे तरीके से जश्न मनाया। उर्विल ने जो पर्ची दिखाई उसमें ‘दिस इज फोर यू पापा’ यानी ‘पापा ये आपके लिए है’, लिखा हुआ था।
पढ़ें :- CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, धोनी की टीम से खलील अहमद की विदाई
उर्विल पटेल ने लखनऊ के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान ये कारनामा किया। उन्होंने दमदार तरीके से बल्लेबाजी की और 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले का आखिरी ओवर डालने आए दिग्वेश राठी को उर्विल ने निशाने पर लिया। उन्होंने उर्विल के इस ओवर से 25 रन जुटाए जिससे सीएसके ने छह ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 97 रन बनाए।
इसके साथ ही, उर्विल आईपीएल की एक पारी में पहले 10 गेंदों पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एबी डिविलियर्स का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2015 में एबी डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले 10 गेंदों पर 41 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल ने भी 2023 में केकेआर के खिलाफ शुरुआती 10 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।
अब उर्विल ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है। उर्विल ने लखनऊ के खिलाफ इस मैच में पहले 10 गेंदों पर 42 रन बनाए।