Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Mega Auction : जब पता था ​जोफ्रा आर्चर नहीं खेल पाएंगे आईपीएल, फिर भी मुंबई इंडियंस ने क्यों खर्च की मोटी रकम, जानिए

IPL Mega Auction : जब पता था ​जोफ्रा आर्चर नहीं खेल पाएंगे आईपीएल, फिर भी मुंबई इंडियंस ने क्यों खर्च की मोटी रकम, जानिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL Mega Auction: आईपीएल के 15वें सीजन के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मोटी रकम खर्च की है। इसके बाद भी जोफ्रा आर्चर इस बार आईपीएल नहीं खेल पायेंगे। जोफ्रा आर्चर आईपीएल नहीं खेलने की जानकारी मुंबई इंडियंस को थी इसके बाद भी टीम ने बड़ी रकम उन पर खर्च की है।

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3 Stumps: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत; बांग्लादेश लक्ष्य से अभी भी 357 रन दूर

मुंबई इंडियंस के इस फैसले से कई दिग्गज हैरान भी हैं। बता दें कि, आर्चर ने मेगा ऑक्शन के लिए अपने अपना नाम नहीं दिया था। बाद में उन्होंने इसके लिए रजिस्टर कराया था और उन पर बोली भी लगाई गई। मुंबई ने जोफ्रा आर्चर पर 8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर आनको अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

हालांकि, वे आईपीएल 2022 में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने इस टूर्नामेंट से इसलिए अपना नाम वापस लिया है, क्योंकि वे टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए वापसी करना चाहते हैं और अपनी फिटनेस का भी ख्याल रखना चाहते हैं। बता दें कि, जोफ्रा आर्चर पिछले दिनों से अपनी फिटनेस को लेकर परेशान चल रहे हैं। इसके चलते वो आईपीएल नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement