Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. IRCTC DOWN : दो घंटे से टिकट बुकिंग-कैंसिलेशन सेवाएं ठप,रेलवे के पास नहीं है कोई जवाब

IRCTC DOWN : दो घंटे से टिकट बुकिंग-कैंसिलेशन सेवाएं ठप,रेलवे के पास नहीं है कोई जवाब

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट सोमवार सुबह ही ठप हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) के समय ही IRCTC की साइट ठप है। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया (Social Media) पर आउटेज को लेकर शिकायतें की हैं।

पढ़ें :- अरिजीत सिंह–BTS मेंबर कर रहे है कोलैब: BTS मेंबर जुंगकुक ने की सीक्रेट मीटिंग की फोटो साझा

डाउनडिटेक्टर ने भी वेबसाइट के आउटेज की पुष्टि की है। IRCTC की सर्विस डाउन होने के बाद एक्स पर TATKAL और IRCTC दोनों कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं। आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में 11 बजे के बाद होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कहीं यह साइबर अटैक (Cyber ​​Attack) तो नहीं है।

पढ़ें :- ​गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान कहा प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रतिष्ठा को किया मजबूत, बिना अवकाश लिए 24 साल तक किया काम

अपडेट-वेबसाइट आज सुबह 10 बजे के पहले से ही डाउन है और अभी तक साइट पर जाने पर मेंटेनेंस का ही मैसेज मिल रहा है। रेलवे या IRCTC की ओर से अभी तक कोई बयान आया है कि आखिर वेबसाइट डाउन क्यों है। सुबह 10-11 बजे के बीच तत्काल टिकट की बुकिंग होती है।IRCTC के एप और मोबाइल दोनों में दिक्कत आ रही है। यूजर्स एप भी ओपन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि साइट ओपन होने के बाद मेंटेनेंस का मैसैज मिल रहा है।

पढ़ें :- कितने भी अधिकारी हटा लें, कुछ भी कर लें...ममता जी ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनकर फिर बनने जा रही हैं मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव
Advertisement