Ireland: साइमन हैरिस मंगलवार को आयरलैंड के अब तक के सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री बन गए, उन्होंने एक साल से भी कम समय में पार्टी सहयोगी लियो वराडकर की जगह ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने साइमन हैरिस (Simon Harris) को बुधवार को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं।
पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
सांसद हैरिस मंगलवार को संसद में एक वोट से आयरलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए। वह 37 वर्ष की उम्र में देश का प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता हैं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आयरलैंड का अब तक का सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर साइमन हैरिस को बधाई। हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास पर आधारित हैं।”
मोदी ने कहा कि भारत-आयरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर वह आशान्वित हैं।