Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्या Dinesh Karthik लेने जा रहे हैं संन्यास? इस बात को लेकर शुरू हुई अटकलें

क्या Dinesh Karthik लेने जा रहे हैं संन्यास? इस बात को लेकर शुरू हुई अटकलें

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज विकेटकीपर और बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) अपने अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। क्रिकेट के ग्राउंड में वो ताबड़तोड़ रन बनाते हुए दिखते हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो को शेयर किया है, जो कई आशंकाओं को बढ़ा रहा है। इसको लेकर फैंस के बीच उनके संन्यास की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो मैदान की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- India T20 WC Team : ऋतुराज, राहुल और बिश्नोई के साथ हुई नाइंसाफी! इनका भी टूटा दिल

साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है कि, ‘भारत के लिए टी20 विश्व कप खेलने के लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत की और ऐसा करना गर्व की अनुभूति थी… हम अंतिम मकसद से चूक गए, लेकिन इसने मेरे जीवन को संजोने के लिए कई यादों से भर दिया। मेरे सभी साथी खिलाड़ियों, कोचों, दोस्तों और सबसे महत्वपूर्ण रूप से समर्थन के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद।’

इसके साथ ही इस वीडियो में कार्तिक (Dinesh Karthik) साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें हाथ में ग्लव्स पहने भी देखा जा सकता है। वहीं मैदान में आकर्षक शॉट लगाते हुए भी।

Advertisement