Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israel airstrike : पूर्वी लेबनान पर इजरायल ने किया हवाई हमला, 60 की मौत, 58 अन्य घायल

Israel airstrike : पूर्वी लेबनान पर इजरायल ने किया हवाई हमला, 60 की मौत, 58 अन्य घायल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Israel airstrike : इजरायली सेना लेबनान पर ताबड़तो हवाई हमले कर रही है। इजरायली हवाई हमलों से लेबनान तहस नहस हो रहा है। खबरों के अनुसार, ताजा हमलों में लेबनान के पूर्वी बेका घाटी पर हुए इजरायली हवाई हमलों में दो बच्चों सहित कम से कम 60 लोग मारे गए जबकि 58 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी। मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में घाटी के 12 इलाके प्रभावित हुए हैं, जिनमें से अधिकांश बालबेक क्षेत्र में हैं और मरने वालों की संख्या प्रारंभिक है क्योंकि बचाव कार्य अभी भी जारी हैं।

पढ़ें :- US Iran War :  ईरान ने अमेरिकी टेक कंपनियों दी चेतावनी, गूगल , Amazon और Microsoft को निशाने पर लिया

लेबनान और इज़रयइल के बीच संघर्ष
बालबेक के गवर्नर बाचिर खोदर ने लेबनान और इज़रयइल के बीच संघर्ष की शुरुआत होने के बाद से क्षेत्र पर सबसे हिंसक हमले की निंदा की। उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर के बाद से, इज़रायल ने लेबनान पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जिनमें से अधिकांश हिजबुल्लाह को लक्षित करते हुए किए गए हैं और हाल ही में अपनी उत्तरी सीमा पर एक जमीनी अभियान शुरू किया है।

 

Advertisement