Israel–Iran War: इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अमेरिका की भी एंट्री हो गयी है, जिसके बाद से दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। इसके साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के बीच भी मुलाकात हुई है, जिसमें उन्होंने ईरान को हर संभव मदद की बात कही है। इस दौरान, उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों का कोई औचित्य नहीं है। पुतिन ने इन हमलों को बिल्कुल अनुचित और बिना आधार वाला बताया।
पढ़ें :- ये मोदी सरकार है...संसद में नक्सलवाद पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं कई बड़ी बातें
वहीं, अमेरिकी हमलो का रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निंदा की है। उन्होंने सोमवार को मॉस्को में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात के दौरान इन हमलों को बेवजह बताया। पुतिन ने कहा कि, आप ऐसे समय रूस आए हैं जब आपके देश और पूरे क्षेत्र में हालात काफी तनावपूर्ण हैं। उन्होंने अमेरिकी हमलों को गलत ठहराते हुए कहा कि रूस ईरानी जनता की हर संभवमदद करने की कोशिश कर रहा है।
बता दें कि, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के दौरान रूस के राष्ट्रपति का बयान काफी अहम है। दरअसल, रविवार को अमेरिका ने भी ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला कर उसे तबाह कर दिया। जिसके चलते पूरे पश्चिम एशिया में अशांति का माहौल है।