Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ISRO का 101वां सैटेलाइट EOS-09 श्रीहरिकोटा से निकला, फिर भी मिशन रह गया अधूरा; जानिए क्या रही वजह

ISRO का 101वां सैटेलाइट EOS-09 श्रीहरिकोटा से निकला, फिर भी मिशन रह गया अधूरा; जानिए क्या रही वजह

By Abhimanyu 
Updated Date

ISRO’s EOS-09 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लिए आज (18 मई) का दिन अच्छा साबित नहीं हुआ। इसरो ने रविवार को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था, लेकिन लॉन्चिंग के बाद यह मिशन असफल रहा। इसके पीछे की वजह तकनीकी खामी बतायी जा रही है। इस बात की जानकारी खुद इसरो चीफ वी. नारायणन ने दी है।

पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

दरअसल, श्रीहरिकोटा से ISRO ने अपना 101वां मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन में एक सैटेलाइट, EOS-09 को PSLV-C61 रॉकेट से भेजा गया, जोकि पृथ्वी अवलोकन उपग्रह था। EOS-09 सैटेलाइट को सूर्य की कक्षा में स्थापित किया जाना था यह सैटेलाइट EOS-04 का रिपीट एडिशन था। इसका उद्देश्य रिमोट सेंसिंग डेटा प्रदान करना था जिससे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उपयोगकर्ता समुदाय को सटीक और नियमित आंकड़े मिल सकें। लेकिन, दुर्भाग्य से, यह मिशन सफल नहीं हो सका।

सैटेलाइट के लॉन्च का पहला और दूसरा चरण सामान्य रहा लेकिन तीसरे चरण को पूरा नहीं किया जा सका और तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह मिशन सफल नहीं रहा। इसरो चीफ प्रमुख वी. नारायणन ने कहा, “तीसरे चरण के संचालन के दौरान हमने एक अवरोध देखा और मिशन को पूरा नहीं किया जा सका। अब हम इस डेटा का विश्लेषण करेंगे और फिर मिशन पर लौटेंगे।”

Advertisement