Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. J-K Two Terrorists Killed : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो दहशतगर्द ढेर, सुरक्षाबलों का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी

J-K Two Terrorists Killed : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो दहशतगर्द ढेर, सुरक्षाबलों का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी

By Abhimanyu 
Updated Date

J-K Two Terrorists Killed : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। 16 और 17 सितंबर की रात को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान उधमपुर के ब्रट्टल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग सैनिकों के लाभ पर जताई नाराजगी, केंद्र सरकार को लगाई फटकार

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ’16-17 सितंबर 2026 की रात को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में, पक्की सूचना मिली कि उधमपुर के ब्रट्टल इलाके में आतंकवादी मौजूद हैं। खराब मौसम, मुश्किल इलाके और कम विज़िबिलिटी के बावजूद, व्हाइट नाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवानों ने आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन चलाया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।’

आगे बताया गया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में तलाशी और निगरानी का काम चल रहा है। किसी भी बचे हुए खतरे का पता लगाने और उसे खत्म करने के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। इस अभियान को ऑपरेशन सोहन नाम दिया गया है।

Advertisement