Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष बने जगदीश ठाकोर, अमित चावड़ा के इस्तीफे के बाद हो रही थी तलाश

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष बने जगदीश ठाकोर, अमित चावड़ा के इस्तीफे के बाद हो रही थी तलाश

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) हाईकमान ने जगदीश ठाकोर (Jagdish Thakor) को गुजरात कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मार्च में निकाय चुनावों में मिली करारी हार के बाद अमित चावड़ा (Amit Chavda) ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

वहीं, अब कांग्रेस को लंबे समय बाद गुजरात में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। बता दें कि, गुजरात में अभी एक वर्ष बाद विधानसभा के चुनाव हैं। लेकिन नए प्रदेश अध्यक्ष के सामने इसको लेकर कई चुनौतियां हैं। गौरतलब है कि दो मार्च 2021 को गुजरात निकाय चुनावों के नतीजे आए थे। इसमें भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और कांग्रेस कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अमित चावड़ा (Amit Chavda)ने इस्तीफा दे दिया था। उनके अलावा विधानसभा में कांग्रेस के नेता परेश धनानी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। तब से ही पार्टी को प्रदेश में एक नए अध्यक्ष की तलाश थी। वहीं, अब जगदीश ठाकोर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement