Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Jaggery syrup in summer : गर्मियों में  हीट वेव से  गुड़ का शरबत करेगा बचाव, इन समस्याओं में होता है फायदेमंद

Jaggery syrup in summer : गर्मियों में  हीट वेव से  गुड़ का शरबत करेगा बचाव, इन समस्याओं में होता है फायदेमंद

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jaggery syrup in summer : गर्मियों में हीट वेव का खतरा बना रहता है। खुले वातावरण में काम करने पर गर्म तेज हवाएं सेहत का सुरक्षा घेरा तोड़ देती है और व्यक्ति को बीमार कर देती है। ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए सदियों पहले से गुण को बहुत कारगर माना गया है। गुण का शरबत इस मौसम  में रामबाण माना जाता है। गुड़ का शरबत पीने से लू से बचाव होता है। साथ ही शरीर का तापमान सामान्य रहता है। पेट की गर्मी इसे पीने से नहीं होती।

पढ़ें :- Food Poisoning: गर्मियों में इस तरह से फूड प्वाइजनिंग से करें खुद का बचाव, रखें अपनी सेहत का खास ख्याल

गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए गुड़ का शरबत पीने से आयरन की कमी दूर की जा सकती है।जिन लोगों के पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी हो उनके लिए भी गुड़ का शरबत फायदेमंद होता है।आप इसमें नींबू का रस और पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसका रस भी डाल सकते हैं। अब शरबत तैयार है। अगर आप चाहें तो बर्फ का छोटा सा टुकड़ा भी डाल सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद
गुड़ के शरबत का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गुड़ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप गुड़ के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है।

Advertisement