Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Jai Prakash Chouksey passed away: बॉलीवुड क्रिटिक जय प्रकाश चौकसे का 83 साल में हुआ निधन, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

Jai Prakash Chouksey passed away: बॉलीवुड क्रिटिक जय प्रकाश चौकसे का 83 साल में हुआ निधन, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Jai Prakash Chouksey passed away: फेमस बॉलीवुड फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे (Jai Prakash Chouksey) निधन हो गया। आपको बता दें, इंदौर में उन्होंने आखिरी सांस ली। अभी 4 दिन पहले ही उन्होंने अपने लोकप्रिय कॉलम ‘पर्दे के पीछे’ की अंतिम किस्त लिखी थी।

पढ़ें :- Cannes Film Festival: Aishwarya Rai Bachchan ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर बिखेरे जलवे

दरअसल, बीते कुछ वक्त से वह बहुत ज्यादा बीमार चल रहे थे। जय प्रकाश चौकसे (Jai Prakash Chouksey) की उम्र 83 साल थी। आज बुधवार सुबह सवा 8 बजे के करीब उन्होंने आखिरी सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जय प्रकाश चौकसे (Jai Prakash Chouksey) के छोटे बेटे आदित्य मुंबई में रहते हैं। फिलहाल उनका इंतजार किया जा रहा है। जय प्रकाश चौकसे (Jai Prakash Chouksey) के कपूर खानदान और सलीम खान के परिवार से बहुत करीबी संबंध थे।

Advertisement