1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे सपा नेता बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

पर्दाफाश न्यूज ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान सोनौली पहुंचे लोकसभा महराजगंज के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने नौतनवा ब्लाक के सेक्टर प्रमुख तथा सहायक सेक्टर प्रमुख, बूथ प्रमुखो के साथ एक बैठक कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए घर-घर जनसंपर्क का आवाहन किया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

साथ ही सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 जानकी नगर में स्थित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बैजू यादव के कार्यालय पर पहुँचे जहा कार्यकर्ताओ पदाधिकारीयो की एक बैठक कर लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ता रीड की हड्डी है। रीड की हड्डी मजबूत रहेगी तो आप मजबूती से खड़ा हो सकेंगे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरी मजबूती के साथ हमारे साथ खड़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की पार्टी की घोषणा पत्र को लेकर घर-घर जाएं लोगों को बताएं निश्चित रूप से जो भी घोषणा पत्र पड़ेगा वह आपको वोट देगा। हमने हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है।

इसके उपरांत श्री चौधरी का बैजू यादव ने भब्य स्वागत किया और उन्हें संविधान रूपी एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। सेक्टर प्रमुखों को विद्यासागर यादव,सदा मोहन उपाध्याय,राजू दुबे, विक्रम यादव, राम आशीष ने संबोधित किया। इस मौके प्रमुख रूप से जोखन यादव, सुदामा, प्यारेलाल, नीरज गुप्ता, रामअल प्रसाद, कमरुद्दीन, शिव अवतार,वीरेंद्र विजय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...