नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर पीएम मोदी (PM Modi) से तीन सवाल दागा है। जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जी बयानबाज़ी छोड़िए, जाति की गिनती से जुड़े इन तीन सवालों के जवाब दीजिए?
पढ़ें :- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, करीब आधा दर्जन मंत्रियों का पत्ता कटना तय, संगठन के पदाधिकारियों व नए विधायकों को मिलेगा मौका
जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि हर दस साल के बाद जनगणना कराई जाती है। इस हिसाब से 2021 में जनगणना होनी चाहिए थी। आप ने जनगणना करवाने तीन साल की देरी क्यों की? दलित और आदिवासी समुदायों को उनकी आबादी की जानकारी हासिल करने से आपने क्यों रोका?
प्रधानमंत्री जी, बयानबाज़ी छोड़िए, जाति की गिनती से जुड़े इन तीन सवालों के जवाब दीजिए –
1. हर दस साल के बाद जनगणना कराई जाती है। इस हिसाब से 2021 में जनगणना होनी चाहिए थी। आप ने जनगणना करवाने तीन साल की देरी क्यों की? दलित और आदिवासी समुदायों को उनकी आबादी की जानकारी हासिल… pic.twitter.com/22suo5qwe2
— Congress (@INCIndia) May 10, 2024
पढ़ें :- ईरान में फंसे मेडिकल साइंसेज के छात्र दुबई के रास्ते पहुंचेंगे दिल्ली, 15 मार्च को चलेगा पहला दल
दूसरा सवाल क्या प्रधानमंत्री चाहते हैं कि एक अप-टू-डेट सामाजिक-आर्थिक जनगणना हो या नहीं? आपने इस विषय पर अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ी? मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा 2011 में जो सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना करवाई गई थी, उसके जाति से संबंधित आंकड़ों को अपने जारी क्यों नहीं किया।
जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के आरक्षण पर जो 50 फीसदी की सीमा लगाई है, आप उसे हटाएंगे या नहीं?