Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ के दौरान जयराम रमेश की गाड़ी पर हमला, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप

असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ के दौरान जयराम रमेश की गाड़ी पर हमला, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ असम पहुंच गई है। असम पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से लगातार यहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच असम में कांग्रेस नेता जयराम रमेश की तरफ से बड़ा आरोप लगया गया है। उन्होंने कहा कि, उनकी गाड़ी को रोकर हमला किया गया है। इन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर इसका आरोप लगाया है।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

कांग्रेस की तरफ से एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि, असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ के दौरान बीजेपी के गुंडों ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश जी की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया। साथ ही लिखा कि, कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि, हमला करने वाले के हाथ में भाजपा का झंडा था। साफ है कि यह घटना सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ को मिल रही सफलता ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। वे डरे और घबराए हुए हैं। यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं। लेकिन, हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती।

Advertisement