नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu and Kashmir Assembly Elections) के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 44 नामों को शामिल किया गया है। खास बात है कि पार्टी ने पहली सूची में 14 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी मौका दिया है। 90 सीटों वाले जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में लगभग एक दशक के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं।
पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा
इन मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया मौका भाजपा (BJP) की पहली सूची में 14 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। इनमें पाम्पोर से सैयद शौकत मयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनन्तनाग से सैयद वजाहत, श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, इन्दरवल से तारिक कीन, बनिहाल से सलीम भट्ट, गुलाबगढ़ से मोहम्मद अकरम चौधरी का नाम शामिल है।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 44 उम्मीदवारों की पहली सूची, 14 मुस्लिमों को दिया टिकट #JammuKashmirElections #JammuKashmirElection2024 #BJP #BJPCandidatelist #JammuKashmir #Election2024#BJP_सरकार pic.twitter.com/qxToEAmrga
— santosh singh (@SantoshGaharwar) August 26, 2024
पढ़ें :- SBI के 3,800 से अधिक ग्राहकों का डार्क वेब पर डेटा लीक, कांग्रेस बोली-मोदी-शाह साइबर सिक्योरिटी का लाख ढिंढोरा पीट लें, साइबर अटैक ने खोली पोल
इनके अलावा भाजपा ने बुधल से चौधरी जुल्फीकार अली, थन्नामंडी से मोहम्मद इकबाल मलिक, सुरनकोटे से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी, पुंछ हवेली से चौधरी अब्दुल गनी, मेंढर से मुर्तजा खान को भी मौका दिया है।
जम्मू और कश्मीर चुनाव संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा 60-70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, सीटों की संख्या को लेकर पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चुनाव को लेकर एक बैठक हुई थी, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल थे।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके तहत 18 सितंबर को पहले, 25 सितंबर को दूसरे और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण की वोटिंग होना है। वहीं, चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 अक्टूबर को होगा। साल 2019 में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद यहां पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।