Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्र और प्रदेश की सरकार देश को राजतंत्र की ओर ले जाना चाहती है : डॉ. संजय सिंह चौहान

केंद्र और प्रदेश की सरकार देश को राजतंत्र की ओर ले जाना चाहती है : डॉ. संजय सिंह चौहान

By Abhimanyu 
Updated Date

बलिया। जन जनवादी पार्टी की ओर से आज 09 अक्टूबर 2023 को राजदण्ड पदयात्रा की शुरुआत की गयी। इस मौके पर जिला मुख्यालय बलिया में एक जनसभा आयोजन किया गया है। जिसमें पदयात्रा का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान ने झंडी दिखाकर किया।

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

डॉ. संजय सिंह चौहान ने बताया कि बलिया मुख्यालय 9 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ होकर जनपद मऊ, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, बस्ती, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर, सीतापुर व बाराबंकी होते हुए लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर तथा राममनोहर लोहिया को नमन करते हुए मुख्यालय पर एक जनसभा की जायेगी। इसके बाद पदयात्रा उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हायरस, अलीगढ़, बुलन्दशहर, हापुड़, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर से होकर दिल्ली के किसान घाट पर स्व. चौधरी चरण सिंह जी को और राजघाट पर महात्मा गांजी जी को नमन कर दिल्ली रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा के साथ पदयात्रा समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडराने लगा है। देश और प्रदेश की सरकार लोगों को जाति, धर्म और मज़हब में उलझाकर देश को राजतंत्र की ओर ले जाना चाहती है। जिसका जीता जागता उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की नई संसद भवन में राजशाही का प्रतीक सिंगोल स्थापित करना है जो राजदण्ड के रूप में प्रचलित रहा है। उग्र राष्ट्रवाद राजनीतिक यहूदीकरण, जातिवार जनगणना, आरक्षण एक राष्ट्र एक शिक्षा प्रणाली हमारे एजेंडे में है।

Advertisement