Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Japan News : शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, 100 से अधिक देशों के नेता मौजूद

Japan News : शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, 100 से अधिक देशों के नेता मौजूद

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार टोक्यो में चल रहा है। इस दौरान मोदी काफी भावुक नजर आए। पीएम मोदी (PM Modi) के अलावा विश्व के कई नेता आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसमें अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (US Vice President Kamala Harris) भी हैं। इसके अलावा 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि जापान पहुंचे हैं।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

बता दें कि आबे पर 8 जुलाई को नारा शहर में एक भाषण के दौरान हमला किया गया था। शिंजो आबे को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11ः30 बजे ओसाका के पूर्व में नारा में गोली मार दी गई थी, जब वह सड़क पर चुनाव प्रचार में भाषण दे रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां शाम 5: 03 बजे आबे को मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement