Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. तालिबान द्वारा महिलाओं के लिए जारी नये फरमान को लेकर जावेद अख्तर ने फिर दिया बयान, जानें अब क्या कहा

तालिबान द्वारा महिलाओं के लिए जारी नये फरमान को लेकर जावेद अख्तर ने फिर दिया बयान, जानें अब क्या कहा

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। सामाजिक-राजनीतिक(POLITICS) मुद्दों पर बेबाकी से बोलने के लिए जानें जाने वाले देश के मशहूर शायर जावेद अख्तर ने फिर एक बार बड़ा बयान दिया है। कुछ महीने पहले ही तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया था। तब से वहां की सरकार वहां की महिलाओं को कैसे जीवन यापन करना है इसके लिए रोज नये फरमान जारी करता रहता है। इन फरमानों को लेकर जावेद अख्तर अक्सर तालिबान(TALIBAN) का विरोध करते नहीं थकते। एक बार फिर से उन्होंने तालिबानी नेताओं के एक फरमान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

उन्होंने सोशल मीडिया पर तालिबान के उस फरमान की आलोचना की जिसमें कामकाजी महिलाओं(WOMENS)को घर में रहने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी इस्लामिक संगठनों को इसका विरोध करना चाहिए, क्योंकि यह उनके धर्म के नाम पर किया जा रहा है। वह लोग कहां गायब हैं जो कल तक 3 तलाक के विरोध में चिल्ला रहे थे। सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर(JAVED AKHTAR) का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गीतकार के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

पढ़ें :- Mala Sinha पर टूटा दुखों का पहाड़, पति चिदंबर प्रसाद लोहानी का निधन
Advertisement