Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand Mine Collapsed : अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से 3 की मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

Jharkhand Mine Collapsed : अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से 3 की मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

By संतोष सिंह 
Updated Date

रांची। झारखंड के भौरा कोलियरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक अवैध कोयले की खदान के धंसने से तीन मजदूरों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा खदान में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसको देखते हुए मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना की सूचना पर बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं।

पढ़ें :- इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, आठ लोगों की मौत, एक घयाल

जानकारी के मुताबिक धनबाद जिले से करीब 21 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र की यह घटना बतायी जा रही है। यह हादसा सुबह साढ़े 10 बजे हुआ। हादसे पर सिंदरी इलाके के डीएसपी अभिषेक कुमार का कहना है कि हादसे में कितने लोग मारे गए और कितने लोग खदान में फंसे हैं। इसके बारे में तब पता चलेगा जब बचावकर्मी फंसे लोगों को खोज पाएंगे।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कई ग्रामीण अवैध खनन में जुटे थे। खदान के धंसने के बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे तीन लोगों को निकाला और उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग बच्ची शामिल है। फिलहाल खदान में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

Advertisement