1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, आठ लोगों की मौत, एक घयाल

इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, आठ लोगों की मौत, एक घयाल

इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, एक व्यक्ति इस घटना में घायल है। मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि, ये हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लौद के पास एक जीप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, एक व्यक्ति इस घटना में घायल है। मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि, ये हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लौद के पास एक जीप की अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद हुई है। पुलिस का कहना है कि, इस हादसे में आठ लोगों कि मौत हुई है।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान

बताया जा रहा है कि, दर्दनाक सड़क हादसा इंदौर अहमदाबाद रोड पर बेटमा के समीप हुआ है। आशंका है कि डंपर रेती से भरा हुआ था, क्योंकि घटना स्थल पर रेती बिखरी हुई है। हादसे में कार में सवार आठ लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध घायल है, जिसका नाम भोगों पिता दलसिंह सामने आया है।

इस घटना में घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी चालक की तलाश तेज हो गई है। कहा जा रहा है, आरोपी चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...