Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। धनशोधन मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलावार लटक रही है। बड़ी सुरक्षा के बीच हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारी पूछताछ करने में जुटे हुए हैं। वहीं, मंगलवार को उन्होंने झामुमो और सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं। कहा जा रहा है कि, हेमंत अपनी जगह पत्नी को मुख्यमंत्री पद सौंप सकते हैं।
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। ईडी की टीम आज रांची में हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए दोपहर 1.15 बजे सीएम आवास पहुंची थी। ईडी की टीम जमीन घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर सवाल कर रही है। सात अधिकारियों की टीम के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाबल भी पहुंचे हैं।