Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jharkhand News : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

Jharkhand News : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

By संतोष सिंह 
Updated Date

चेन्नई। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahato) का इलाज के दौरान गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

पढ़ें :- Video: दिल्ली में कॉस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
पढ़ें :- Pali Mein Media Guru Samman : भारतबोध से होगी विचारों की घर वापसी - प्रो. संजय द्विवेदी
Advertisement