Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Jio 5.5G Launch: जियो ने शुरू की एडवांस 5G सर्विस; यूजर्स को मिलेगी 1Gbps की सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड

Jio 5.5G Launch: जियो ने शुरू की एडवांस 5G सर्विस; यूजर्स को मिलेगी 1Gbps की सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड

By Abhimanyu 
Updated Date

Jio 5.5G Launch: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने 5G सर्विस के मामले में एक और बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने 5.5G यानी 5G एडवांस सर्विस की शुरुआत कर दी है। इस सर्विस के तहत जियो लेटेस्ट 5.5G टेक्नोलॉजी 1Gbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर करेगी। इसमें 5G के मुकाबले बेहतर इंटरनेट स्पीड, कम लेटेंसी और इंप्रूव्ड नेटवर्क रिलायबिलिटी ऑफर की जाती है।

पढ़ें :- India AI Impact Summit 2026 :  AI महाकुंभ में 300 एग्जीबिशन, 13 देशों के पवेलियन और 2.5 लाख विजिटर्स, शामिल होंगे टेक लीडर्स

दरअसल, वनप्लस 13 सीरीज (OnePlus 13 Series) की लॉन्चिंग के दौरान जियो की लेटेस्ट 5.5G सर्विस की झलक देखने को मिली है। इस सीरीज के फोन Jio 5.5G या Jio 5GA सर्विस को सपोर्ट करने वाला पहले फोन हैं। वनप्लस 13 को भारत में जियो की नेटवर्क टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि वनप्लस 13 फोन भारत में 5.5G सपोर्ट करने वाला पहला डिवाइस है।

वनप्लस 13 (OnePlus 13) की लॉन्चिंग के दौरान 5.5G सर्विस के एक डेमो वीडियो में डाउनलिंग स्पीड 277.78 Mbps और नॉन-कंपोनेंट करियर (Non-3CC) में जियो के नेटवर्क पर 1014.96 Mbps की डाउनलिंग स्पीड दिखाई गयी। 5.5G टेक्नोलॉजी बेहतर इंटरनेट स्पीड, कम लेटेंसी और इंप्रूव्ड नेटवर्क रिलायबिलिटी के साथ इंटिग्रेटेड इंटेलिजेंस फीचर को सपोर्ट करती है। जियो की वेबसाइट के अनुसार, भारत में Jio True 5G यूजर्स को 1Gbps की स्पीड से इंटरनेट एक्सेस मिलेगा।

जियो ने 5G एडवांस्ड को रिलीज 18 के साथ कमेंस किया है, जो एक इनिशियल फेज है। 5G एडवांस्ड पहले के रिलीज 15, 16 और 17 के मुकाबले बेहतर है। यह एडवांस 5G टेक्नोलॉजी रिलीज 21 तक इवोल्व करेगा, जिसे 2028 तक कमेंस किया जा सकता है। जियो ने साल 2022 में True 5G सर्विस लॉन्च की थी, जिसे स्टैंड अलोन यानी SA 5G सर्विस कहा जाता है।

पढ़ें :- Realme P4 Lite 5G की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से अहम स्पेक्स आए सामने
Advertisement