Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने वाले जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा से हुए निष्कासित, जमकर हुआ था विरोध

रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने वाले जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा से हुए निष्कासित, जमकर हुआ था विरोध

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रयागराज से सांसद और भाजपा (BJP) नेता रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) का घर जलाने वाले जितेंद्र सिंह बबलू (Jitendra Singh Bablu) को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। बीते चार अगस्त को जितेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए थे। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

पढ़ें :- Kalikesh Singh Deo चुने गए NRAI के नए अध्यक्ष; चुनाव में वीके धाल को 36-21 से हराया

जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh Bablu) के भाजपा (BJP) में शालि होते ही उनका विरोध शुरू हो गया था। रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi), लक्ष्मीकांत बाजपेयी (Laxmikant Bajpayee) समेत कई अन्य नेताओं ने उनका विरोध किया था। वहीं, विपक्ष भी उनकी ​घेराबंदी करने में जुटा हुआ था। ऐसे में चौतरफा घिरने के बाद भाजपा (BJP) ने जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

बता दें कि, भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में चार अगस्त को जितेंद्र सिंह बबलू (Jitendra Singh Bablu)  ने भाजपा (BJP) की सदस्यता ली थी। डॉ. रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) ने मुखर होकर बबलू को पार्टी में शामिल करने का विरोध किया था।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से 7 अगस्त को लखनऊ में मुलाकात के दौरान भी जितेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल करने का विरोध करते हुए सदस्यता निरस्त करने की मांग की थी। इसके बाद मंगलवार जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

 

पढ़ें :- बुद्ध के संदेशों और शुन्यता के ध्यान से मिलेगा विश्व शांति और समृद्धि का मार्ग-डॉ.राजेश सवेरा
Advertisement